Breaking news 5 JUN 2026
पूर्व सरपंच गोपाल पटेल ने "एक पेड़ माता के नाम" अभियान के तहत पेड़ लगाया
रायगढ़, 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पेजर रानीगुडा के पूर्व सरपंच और छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के जिला महासचिव गोपाल पटेल ने जय सिंह तालाब के पास अकेले 4 पौधे लगाए ।
इस दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे। गोपाल पटेल ने आम, पीपल, बरगद जैसे छायादार पेड़ लगाया और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
मीडिया से बात करते हुए गोपाल पटेल ने कहा, "पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी हमारी है। मैं सभी से अपील करता हूं कि आप भी हर साल अपनी मां के नाम से एक पेड़ जरूर लगाएं। यही मां प्रकृति के लिए हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"
छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन "हरित रायगढ़" अभियान लगातार जारी है।
# गोपाल पटेल छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन जिला महा सचिव
#पिछड़ा वर्ग मोर्चा किरोड़ीमल नगर मंडल उपाध्यक्ष
# जय हिंद जय भारत #
Comments
Post a Comment